यू टयुब - भाग २

 

   

यू-टयुब चॅनेल्स :

१) यू-टयुब चॅनेल्स यानि क्या?

बहुत सारे लोग यू-टयुब पर व्हिडिओज् सतत अपलोड (upload) करते रहते हैं। अपलोड करना यानी किसी व्हिडिओ को कॉम्प्युटर से यू-टयुब पर डालना। यू-टयुब का घोष वाक्य ही ‘Broadcast Yourself’ इस प्रकार है। अर्थात हम अपने व्हिडिओज् इस यू-टयुब की सहायता से पूरी दुनिया में प्रसारित कर सकते हैं।

यू-टयुब पर अपना खुदका चॅनल बनाना कोई बड़ी बात नहीं। कोई भी सामान्य व्यक्ति अपना खुद का चॅनल यू-टयुब पर सहज ही बना सकता है और वह भी बिनाशुल्क! वैसे ही अपने चॅनल के व्हिडिओज् कोई भी, कितनी भी बार, कभी भी और दुनिया के किसी भी कोने से सहज ही देख सकता है, और अपना चॅनल तैयार करने का मुख्य फायदा यह है कि, हमारे द्वारा अपलोड किये गए सभी व्हिडिओज् एक साथ रहते हैं’। एक व्हिडिओ देखने के बाद उसी विषय से संबंधित मेरे अन्य सभी व्हिडिओज् सभी लोगों तक पहुँच सकते हैं। इसका एक सुंदर उदाहरण है ‘मधुरा’, एक सर्वसाधारण गृहिणी, जिसने अपने ही समान दूसरी अन्य गृहिणीयोंकी मदद करने के लिए यू-टयुब पर अपने घरेलु पद्धती का खाना बनाने के व्हिडिओज् अपलोड़ किये, धीरे-धीरे उसके व्हिडिओज् बहुत ही प्रसिद्ध हो गये। वेब ब्राऊझर में www.youtube.com/user/madhura94 इस प्रकार डालकर हम मधुरा का चॅनल देख सकते हैं।

२) चॅनल सबस्क्रिप्शन :

यू-टयुब पर जिस प्रकार असंख्य व्हिडिओज् अपलोड किए गए हैं, उसी प्रकार चॅनेल्स भी बनाये गए हैं। हमें यदि कोई विशिष्ट चॅनल ढूँढ़ना हैं तब हम नीचे दी गई पद्धती का उपयोग कर सकते हैं। You tube

य) प्रथम स्क्रीन के बाए ओर होनेवाले ‘browse channel’ (ब्राऊज चॅनल) पर क्लिक करें। र) यहाँ पर हमें सर्च बार दिखाई देगा। उसमें जो चॅनल ढूँढ़ना है उसका नाम लिखें। ल) उदाहरणार्थ, सर्च बार में ‘sanjeev kapoor’ लिखकर सर्च करें।

08_YouTube-FINAL-24

व) सर्च करने पर हमें रेसिपी से संबंधित अनेक चॅनल्स दिखाई देंगें।  श) उन में से हमें अपनी पसंद का चॅनल ढूँढ़कर, वहाँ पर दिखाई देनेवाले ‘सबस्क्राईब’ इस बटन पर क्लिक करके हम उस चॅनल के सब्सक्राईबर (सभासद) बन सकते हैं। ष) हमें सबस्क्राईब किये चॅनल के खुलने पर, उस चॅनल पर ‘सबस्क्राईब्ड’ (subscribed) ऐसा चिन्ह दिखाई देगा, उसके पास में ही सेटींग्स् का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

You tube

स) अब ‘Send me updates’ (सेंड मी अपडेटस्) इस प्रकार लिखे गए बॉक्स पर क्लिक करें। इस का फायदा यह है कि चॅनल पर जैसे ही नया व्हिडिओ अपलोड होगा, वैसे ही हमें एक ई-मेल आयेगा, और हमें पता चलेगा की अरे! हमारे पसंदीदा चॅनल पर एक नया व्हिडिओ अपलोड हुआ है।

३) नीचे दिए गए तरीके से हम चॅनल तैयार कर सकते हैं :

Youtube

य) यू-टयुब चॅनल बनाने के लिए सर्वप्रथम हमारा अपना गुगल अकाऊन्ट (google account) होना ज़रूरी है। ल) यू-टयुब पर व्हिडिओ देखने के लिए तथा व्हिडिओ अपलोड करने के लिए हमारे कॉम्प्युटर पर ‘इंटरनेट कनेक्शन’ होना अनिवार्य है। र) अब यू-टयुब होम पेज (Homepage) पर जायें। व) दाहिने कोने में दिखाई देनेवाले युजर नेम (username) पर क्लिक करके हम माय चॅनल (My Channel) सेटींग पर (setting) जा सकते हैं। श) ‘My Channel’ पर क्लिक करके हम अपने चॅनल का नाम देख सकते हैं। यदि चॅनल का नाम बदलना होगा तो यहाँ पर दिखाई देनेवाले ‘Edit’ इस बटन पर क्लिक करके हम उसे बदल सकते हैं। अब ‘OK’ बटन पर क्लिक करना है। ष) ’Ok’ बटन पर क्लिक करके हमें एक विन्डो दिखाई देगी, उधर ‘एडिट लिंक’ इस बटन पर क्लिक करें। स) इस एडिट लिंक बटन पर क्लिक करके हम अपने चॅनल के बारे में और अधिक ज़ानकारी (description) लिख सकते हैं। यह ज़ानकारी लिखने के बाद ‘Done’ (डन) इस बटन पर क्लिक करें।

Youtube

 

यू-टयुब पर अपना व्हिडिओ अपलोड करने के लिए :

आज कल हम सब के पास मोबाईल फोन होता ही है। फोन पर बातचित से भी कही अधिक उपयोग आज हमारे सामने आये हैं। बाहर बाज़ार में मिलनेवाला कॅमेरा भी अब मोबाईल में आ गया है, जिसके जरिये हम बहुत अच्छी तरह से फोटो और व्हिडिओ ले सकते हैं। बिलकुल कोई भी समारोह हो, जनमदिन, शादी अथवा यदि हम कही घुमने जाते हैं, तब वहाँ की यादें इन तस्वीरों एवं व्हिडिओं के रूप में जरूर अपने पास जमा करके रखते हैं। परन्तु एक समय ऐसा आता है कि हमारे मोबाईल अथवा कॉम्प्युटर में ये तस्वीरें एवं व्हिडिओ जमा करने की जगह भी कम पड जाती है। इस व्हिडिओ स्वरूप की यादें अपने मित्रों, रिश्तेदारों के साथ यदि शेअर करना हो तो यू-टयुब जैसा आसान अन्य दूसरा कोई माध्यम नहीं। अपने मोबाईल अथवा कॉम्प्युटर से व्हिडिओ यू-टयुब पर डालना और बाकी की संपूर्ण दुनिया के लिए उपलब्ध करवा देना, इसी को ‘यू-टयुब पर व्हिडिओ अपलोड’ करना कहते हैं।

यू-टयुब चॅनल क्या होता है यह तो हम सबने देखा ही है। हमारे द्वारा अपलोड किया हुआ हर एक व्हिडिओ अपने चॅनल पर जाता है। 08_YouTube-FINAL-44

१) सर्वप्रथम अपने चॅनल पर जायें। २) यहाँ पर ऊपर दिखाई देनेवाले ‘अपलोड’ (upload) इस बटन पर क्लिक करें। ३) यहाँ पर select files to upload (सिलेक्ट फाईल्स टू अपलोड) इस बटन पर क्लिक करना है। यहाँ पर एक नयी विन्डो खुलेगी। जिस में हमारे कॉम्प्युटर पर के जो व्हिडिओज् अपलोड करने हैं, उन्हे ढुँढकर चुनना पड़ेगा। इस तरीके से हम कॉम्प्युटर पर रखे हुए किसी भी व्हिडिओ को यू-टयुब पर अपलोड कर सकते हैं। व्हिडिओ कितने प्रतिशत अपलोड हुआ है यह हमें प्रोगेस बार की सहायता से समझ सकता है। (यह हम प्रोगेस बार की सहायता से जान सकते हैं)।

08_YouTube-FINAL-41

व्हिडिओ सेटिंग्स्:

सेटिंग्स् यानी व्हिडिओं के बारे में विस्तारपूर्वक दी गयी जानकारी। इस में निम्मलिखित बातों का समावेश होता है : १) बेसिक इन्फो (Basic Info)

व्हिडिओ के बारे में मूलभूत ज़ानकारी हम यहाँ पर लिख सकते हैं।

  YouTube

य) व्हिडिओ का नाम (Title): व्हिडिओ का जो नाम हमें यू-टयुब पर दिखाई देना चाहिए उसे हम इस सेटिंगकी मदद से सेट कर सकते हैं (दे सकते हैं)। हम व्हिडिओ को कोई भी नाम दे सकते हैं।

र) व्हिडिओ के बारे में ज़ानकारी (Description) : अपलोड होनेवाला व्हिडिओ किस विषय पर आधारित हैं, इस के बारे में हम यहाँ पर संक्षिप्त रूप में ज़ानकारी दे सकते हैं।

ल) टॅग्स् (Tags) : टॅग्स् यानी व्हिडिओ के लिए समुचित रहनेवाले शब्द। कोई भी व्यक्ति व्हिडिओ ढूँढ़ते समय सर्च बार में जो शब्द टाईप करता है, उसी शब्द के आधार पर संबंधित व्हिडिओ की लिस्ट (सूची) यू-टयुब की ओर से दिखाई जाती है। इन व्हिडिओ को ढूँढ़ने के लिए यू-टयुब की ओर से व्हिडिओं के टॅग्स् का उपयोग किया जाता है।

उस शब्द को लिखने के कारण किसी भी व्यक्ति को यदि कोई व्हिडिओ देखना है और यदि वह यू-टयुब के सर्च बार में सर्च करता है तब वह शब्द हमारे टॅग्स् में लिखा होने से अपना व्हिडिओ यू-टयुब सर्च में ऊपरी स्थान पर आ सकता हैं। यानी मान लो मैं यदि ’क्रिकेट’ विषय पर व्हिडिओ अपलोड करता हूँ, तो ‘टॅग्स्’ में मैं ‘cricket, game, sports, bat ball’ इस प्रकार के शब्द डाल सकता हूँ, जिससे जो भी व्यक्ति यू-टयुब के सर्च बार में ‘circket’ यह शब्द लिखकर सर्च करेंगे, उन्हें हमारे द्वारा अपलोड किया गये व्हिडिओज् बहुत जल्द दिखाई दे सकेंगे।

व) प्रायव्हसी सेटिंग (Privacy settings) : इस में हमारा व्हिडिओ दूसरों को दिखाई दे सकता है या नहीं, इस बात का निश्चय हम कर सकते हैं। इस सेटिंग का चुनाव करते समय हमारे सामने तीन विकल्प उपलब्ध होते हैं।

* प्रायव्हेट (private) : यह व्हिडिओ सिर्फ हम अपने लिए और जिन्हें हम चाहे उन व्यक्तियों को भेज सकते हैं। यह एकदम सुरक्षित विकल्प है। यहाँ पर उन व्यक्तियों के ई-मेल ऍड्रेस के माध्यम से हम उन्हें अपलोड होनेवाले व्हिडिओ के बारे में ज़ानकारी दे सकते हैं, परन्तु इसके लिए उन व्यक्तियों को उनके यू-टयुब के अकाऊन्ट में साईन-इन होना ज़रूरी हैं।

* अनिलिस्टेड (unlisted) : हर एक व्हिडिओ की अपनी-अपनी एक यू.आर.एल. (URL) होती हैं। URL यानी अपलोड होनेवाले व्हिडिओ का इंटरनेट पर होनेवाला स्थान अथवा पूरा पता। अनलिस्टेड विकल्प में जिन लोगों या व्यक्तियों के पास इस व्हिडिओ का पता है, वही इस व्हिडिओ को देख सकते हैं। प्रायव्हेट की अपेक्षा यह थोड़ा कम सुरक्षित विकल्प है।

* पब्लिक (public) : इस पर्याय का चुनाव करने पर कोई भी अपना व्हिडिओ देख या ढूँढ़ सकता है।

श) व्हिडिओ के प्रकार (category of the video) : इस में हमें अपलोड होनेवाला व्हिडिओ किस स्तर में आता है इस बात का पता चलता हैं। व्हिडिओ के इस प्रकार के कई सारे विकल्प हम चुन सकते हैं।

२) ऍडव्हान्सड् सेटिंग्स् (Advanced setting) :

हमारे द्वारा देखे गए ‘बेसिक सेटिंग’ टॅब के पास में ही हमें ‘ऍडव्हान्सड् सेटिंग्स्’ यह विकल्प दिखाई देता है। व्हिडिओ के बारे में विस्तारपूर्वक ज़ानकारी हम यहाँ पर लिख सकते हैं। इन में से कुछ विकल्प हम देखेंगे।

  08_YouTube-FINAL-49

य) कॉमेन्ट (comment) : व्हिडिओ के बारे में हमारी अपनी राय हम इस विकल्प का उपयोग करके दर्ज कर सकते हैं। इस में तीन मुद्दों की ज़ानकारी हमारे पास होनी ज़रूरी हैं।

अलाऊ कमेन्टस् (allow comments) : अपने व्हिडिओ के प्रेक्षक व्हिडिओ पर कमेन्ट कर सकते हैं कि नहीं, इस बात का निश्चय यहाँ पर हम कर सकते हैं। बॉक्स में टीकमार्क किया, यानी कॉमेन्ट कर सकते हैं, उसी प्रकार टीकमार्क नहीं होने वाला बॉक्स कॉमेन्ट के लिए ‘डिसेबल्ड’ होता है।

यदि हमने टीकमार्क किया है, तो आगे चलकर दो विकल्प हमें उपलब्ध हो सकते हैं।

ऑल : लोगों द्वारा डाली गई किसी भी कमेन्ट का स्वीकार किया जा सकता है। अप्रुव्हड : व्हिडिओ देखनेवाले लोगों द्वारा डाली गई कमेन्ट आगे चलकर अप्रुव्हल के लिए हमारे पास (जो व्हिडिओ अपलोड करता है उसके पास) आती है। मान्यताप्राप्त कमेन्टस् इस व्हिडिओ के नीचे दिखाई देती हैं। व्हिडिओ का प्रोगेस १००% (प्रतिशत) हो जाने पर व्हिडिओ टायटल के बगल में हरे रंग के चौकोन में टीकमार्क आता है। उपरोक्त दिए गये तरीके से अपलोड किया गया व्हिडीओ यू-टयुब पर यशस्वी रूप में अपलोड हो चुका है इस बात को दर्शाता है।

र) कॅन्सल अपलोड (cancel) :

इस बटन पर क्लिक करके हम अपने अपलोड होनेवाले व्हिडिओ को कॅन्सल कर सकते हैं।

(क्रमश:)