श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में ‘ विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र पाठ '

मराठी     

गुरुवार, दि. ४ फ़रवरी २०१६ से लेकर शनिवार, दि. ६ फ़रवरी २०१६ तक श्रीअनिरुद्ध गुरुक्षेत्रम् में ‘विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र पाठ’ संपन्न हुआ। इस उत्सव में २३ पुरोहितों की उपस्थिति में जब श्रीविष्णुसहस्रनाम स्तोत्र पाठ चल रहा था, तब पूजनस्थल पर शाळीग्राम पर अभिषेक किये गये। साथ ही, इस हर एक दिन के पाठ का समारोप होते समय, अंतिम आवर्तन के दौरान; पहले दिन तुलसीपत्र से, दूसरे दिन गुलाबपुष्पों से और तीसरे दिन कमल तथा चंपा के फूलों से शाळीग्राम पर अर्चन किया गया।

Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram

Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnusahasranaam Path At Shree Aniruddha Gurukeshtram Vishnu Sahastranaam Pathan at Shree Aniruddha Gurukshetram

पूजन संरचना में सजावट के एक हिस्से के तौर पर श्रीव्यंकटेश का मुख़ौटा सुंदर रूप से सजाया गया था। उसी के साथ, विभिन्न रंग के फूलों की मालाओं से की गयी प्रासादिक सजावट पूजा संरचना की शोभा वृद्धिंगत कर रही थी। उत्सव के पहले और दूसरे दिन शाम को नैवेद्य के समय १६ पदार्थों का नैवेद्य अर्पण किया गया और तीसरे दिन छप्पन्नभोग चढ़ाये गए। ऐसे इस मंगलमय उत्सव का ५ मिनटों का व्हिडिओ रेकॉर्डिंग मैं इस ब्लॉगपोस्ट के द्वारा मेरे श्रद्धावान मित्रों के लिए दे रहा हूँ। 

 

॥ हरि ॐ॥ श्रीराम॥ अंबज्ञ॥

My Twitter Handle