येमन में सौदी और हौथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष भडका

इस्रायल सौदी को हवाई सुरक्षा यंत्रणा प्रदान करे ; अमेरिकी-इस्रायली अध्ययन मंडल का दावा

जेरूसलेम – संपूर्ण शांति और सहकार्य करार के एवज में इस्रायल सौदी अरेबिया को हवाई सुरक्षा यंत्रणा प्रदान करे। ईरान तथा येमन के हौथी विद्रोहियों के हमलों को जवाब देने के लिए हवाई सुरक्षा यंत्रणा में इस्रायल की कुशलता सौदी के लिए सहायक साबित होगी, ऐसा नामचीन अमेरिकी-इस्रायली अध्ययनकर्ताओं ने सुझाया है। इस्रायल की टेक्नोलॉजी और सौदी का पैसा इनकी वजह से सौदी की जनता के लिए विश्व स्तर की हवाई सुरक्षा यंत्रणा निर्माण हो सकती है, ऐसा दावा इन अध्ययनकर्ताओं ने किया।

हवाई सुरक्षा यंत्रणाजोएल रोज़नबर्ग ने इस्रायली दैनिक के लिए लेख में सौदी अरेबिया पर ईरान और हौथी विद्रोहियों के हमले की जानकारी दी। पिछले पांच वर्षों में येमन के हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरेबिया पर ४१०० से अधिक हमले किए हैं। इनमें हजार से अधिक बैलेस्टिक मिसाईलों के हमलों का समावेश था। तो इन हमलों में सौ से अधिक सौदियों की जानें गई और सैंकडों जख्मी हुए। इसलिए निडर हो चुके हौथी विद्रोही सरेआम सौदी पर हमले करने की धमकी दे रहे हैं, अध्ययनकर्ताओं ने इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया।

अधिक पढे: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/israel-provide-air-security-to-saudi/

 

युएई, सौदी पर हौथी विद्रोहियों के बैलेस्टिक मिसाईलों के हमले 

दुबई/रियाध/सना – सोमवार को भोर समय येमन के हौथी विद्रोहियों ने युएई और सौदी अरेबिया पर बैलिस्टिक मिसाईलों से हमले किए। युएई की हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने राजधानी अबू धाबी पर मिसाईलों के हमले भेदे। तो सौदी के जज़ान शहर पर मिसाईलों के हमले में दो लोग जख्मी हुए। इसके बाद हौथी विद्रोहियों ने युएई एवं सौदी पर हमले तीव्र करने का इशारा दिया है। तो युएई के प्रमुख शहरों के अलावा लश्करी इलाकों में तैनात अमेरिका, फ्रान्स की सेनाएं हमारे निशाने पर होने की धमकी हौथी विद्रोहियों ने दी।

सोमवार को भोर समय तकरीबन ४.०० बजे युएई की राजधानी अबू धाबी पर बैलेस्टिक मिसाईलों के हमले हुए। हफ्तेभर में राजधानी अबू धाबी को लक्ष्य करके हौथियों द्वारा किया हुआ यह दूसरा हमला है। पिछले हफ्ते के हमले में तीन परदेसी नागरिकों की जान गई थी। मगर सोमवार के मिसाईल हमले युएई की हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने भेद दिए। इस कार्यवाही में नष्ट हुए मिसाईलों के टुकडे अबू धाबी शहर के कुछ हिस्सों में गिरे।

अधिक पढे: https://worldwarthird.com/index.php/2022/01/24/ballistic-missile-attacks-by-houthi-rebels-on-saudi-hindi/

 

सौदी ने येमन में हौथी विद्रोहियों पर किए हवाई हमलों में ७७ की मौत

सना – सौदी अरेबिया और अरब मित्रदेशों की लश्करी आघाडी ने येमन में हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर किए हुए हवाई हमलों में ७७ लोग मारे गए। सप्ताह के आरंभ में हौथी विद्रोहियों ने युएई की राजधानी पर किए ड्रोन एवं मिसाईल हमलों के जवाब में अरब देशों की लश्करी आघाडी ने यह कार्यवाही की। मगर सौदी ने सादा शहर की जेल को लक्ष्य करके इसमें नागरिकों की जान जाने का आरोप हौथी विद्रोहियों ने लगाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी गूंज सुनाई दी है और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसका अवधान लिया है और अरब देशों को हमले रोकने का अव्हान किया है।

पांच दिन पूर्व येमन के हौथी विद्रोहियों ने युएई की राजधानी अबू धाबी पर ड्रोन्स और बैलिस्टि मिसाईलों के हमले किए थे। इन हमलों में दो भारतियों की जान गई। अपनी यह कार्यवाही युएई की हुकूमत को इशारा देने की बात कहकर हौथी विद्रोहियों ने भविष्य में भी युएई में हमले करने की धमकी दी थी। इसके बाद सौदी अरेबिया एवं अरब मित्रदेशों की लश्करी आघाडी ने हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले शुरु किए।

अधिक पढे: https://worldwarthird.com/index.php/2022/01/22/saudi-airstrikes-houthi-rebels-hindi/

 

येमन के हौथियों के खिलाफ संघर्ष के लिए इस्रायल युएई को लश्करी सहायता के लिए तैयार

जेरूसलेम/अबू धाबी -’येमन के हौथी आतंकवादियों को युएई की राजधानी अबू धाबी पर किए हुए हमलों का इस्रायल कठोर शब्दों में धिक्कारता है। इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे आतंवादी संघटनों का बंदोबस्त करना जरुरी है। युएई ने इस आतंकवादी हमलों के खिलाफ पुकारे हुए संघर्ष का इस्रायल पूर्ण समर्थन करेगा। इसके लिए युएई को आवश्यक लश्करी सहायता दी जाएगी’ ऐसी घोषणा इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने की।

चार दिनों पूर्व येमन के हौथी आतंकियों ने युएई की राजधानी पर ड्रोन्स तथा बैलेस्टिक मिसाईलों से लगभग 30 हमले किए थे। अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और ईंधन प्रकल्पों को लक्ष्य करके किए गए हमलों में दो भारतीयों समेत तीन लोग मारे गए। हौथी आतंकियों ने आनेवाले समय में युएई अधिक भीषण हमले करने की धमकी दी है।

अधिक पढे: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/israel-provide-military-assistance/