यूक्रेन के खिलाफ हो रही जंग में रशिया का आक्रामक रुख

रशिया की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण कर रहे देशों को राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का इशारा

आक्रामक

मास्को/बर्लिन – ‘दूसरे देशों में मौजूद रशिया की संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की बयानबाज़ी वे देश कर रहे हैं| लेकिन, यह दुधारी तलवार है, इसका अहसास इसका इस्तेमाल करनेवालों को होना चाहिए’, ऐसी कड़ी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी है| जर्मनी ने रशिया की शीर्ष ईंधन कंपनी ‘गाज़प्रोम’ का जर्मनी में स्थित उपक्रम ‘गाज़प्रोम जर्मनिया’ के राष्ट्रीयकरण करने का ऐलान किया है| यूरोप के अन्य देशों ने भी रशियन बैंक एवं अन्य उपक्रमों को लेकर यही संकेत दिए है| इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है|

यूरोपिय महासंघ ने अब तक चार चरणों में रशिया पर बड़े प्रतिबंध लगाए हैं| इन प्रतिबंधों के तहत रशिया के ८७० से अधिक नेता, अधिकारी और उद्यमियों के साथ ६२ रशियन कंपनियों को लक्ष्य किया है| लेकिन, ईंधन क्षेत्र के प्रतिबंधों के मुद्दे पर अभी तक सहमति नहीं हो सकी है| यूरोपिय महासंघ के कुछ देश एक ही दिन में रशिया से ईंधन का आयात बंद नहीं कर सकते, इन शब्दों में जर्मनी की विदेशमंत्री ऐनालेना बेयरबॉक ने जर्मनी की भूमिका स्पष्ट की थी| ऐसे में अपनी ईंधन सुरक्षा को खतरे में धकेलनेवाले किसी भी प्रतिबंध को मंजूरी नहीं देंगे, यह इशारा भी हंगरी ने दिया है| महासंघ के विदेश विभाग के प्रमुख जोसेप बॉरेल ने भी हंगरी का नकाराधिकार बरकरार रहने तक यूरोप रशिया पर ईंधन संबंधित प्रतिबंध नहीं लगा सकता, यह स्पष्ट किया था|

अधिक पढे: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/nationalization-country-assets-double-edged-sword-88651/

 

पूर्व यूक्रैन और मारिपोल के साथ यूक्रैन के ईंधन ठिकानों पर रशिया के तीव्र हमले आक्रामक

मास्को/किव – राजधानी किव के करीब हुए हत्याकांड़ के मुद्दे पर पश्‍चिमी देश आक्रामक हो रहे हैं और इसी बीच रशिया ने यूक्रैन पर हमले अधिक तीव्र किए हैं| पूर्व यूक्रैन के लुहान्स्क प्रांत के पांच शहरों पर तोप, रॉकेटस् और मॉर्टर्स के हमले जारी हैं और नागरिकों को वहां से सुरक्षित हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की मॉंग स्थानीय लोग यूक्रैन के गवर्नर्स से कर रहे हैं| मारिपोल शहर पर भी लगातार हमले जारी हैं और लिव एवं डिनिप्रोपेट्रोवस्क प्रांतों के ईंधन ठिकानों को भी लक्ष्य किए जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की|

यूक्रैन की राजधानी किव के करीबी बुचा इलाके में रशियन सेना ने निर्मम हत्याकांड़ को अंज़ाम दिया, यह आरोप पश्‍चिमी देश लगा रहे हैं| इसके लिए रशिया के विरोध में जोरदार एवं व्यापक कार्रवाई करने की तैयारी भी पश्‍चिमी देशों ने की है| बुधवार को यूरोपिय महासंघ एवं नाटो की बैठक हो रही है और इसमें रशिया के विरोध में अधिक सख्त प्रतिबंधों का ऐलान होगा| इससे पहले यूरोपिय देशों ने रशिया के विरोध में राजनीतिक स्तर पर गतिविधियॉं शुरू की हैं और १५० से अधिक रशियन राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित किया है| अमरीका के साथ कुछ देश रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध अपराध का मुकदमा दर्ज़ करने के लिए जोर लगा रहे हैं|

अधिक पढे: https://worldwarthird.com/index.php/2022/04/06/russia-fierce-attacks-east-ukraine-maripoul-hindi/

 

रशिया पर लगाए हुए प्रतिबंध नहीं हटाए तो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र के अन्य सहयोग को रोक रखेंगे – रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख का इशारा

मास्को/किव – राजधानी किव के करीब हुए हत्याकांड़ के मुद्दे पर पश्‍चिमी देश आक्रामक हो रहे हैं और इसी बीच रशिया ने यूक्रैन पर हमले अधिक तीव्र किए हैं| पूर्व यूक्रैन के लुहान्स्क प्रांत के पांच शहरों पर तोप, रॉकेटस् और मॉर्टर्स के हमले जारी हैं और नागरिकों को वहां से सुरक्षित हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की मॉंग स्थानीय लोग यूक्रैन के गवर्नर्स से कर रहे हैं| मारिपोल शहर पर भी लगातार हमले जारी हैं और लिव एवं डिनिप्रोपेट्रोवस्क प्रांतों के ईंधन ठिकानों को भी लक्ष्य किए जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की|

यूक्रैन की राजधानी किव के करीबी बुचा इलाके में रशियन सेना ने निर्मम हत्याकांड़ को अंज़ाम दिया, यह आरोप पश्‍चिमी देश लगा रहे हैं| इसके लिए रशिया के विरोध में जोरदार एवं व्यापक कार्रवाई करने की तैयारी भी पश्‍चिमी देशों ने की है| बुधवार को यूरोपिय महासंघ एवं नाटो की बैठक हो रही है और इसमें रशिया के विरोध में अधिक सख्त प्रतिबंधों का ऐलान होगा| इससे पहले यूरोपिय देशों ने रशिया के विरोध में राजनीतिक स्तर पर गतिविधियॉं शुरू की हैं और १५० से अधिक रशियन राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित किया है| अमरीका के साथ कुछ देश रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध अपराध का मुकदमा दर्ज़ करने के लिए जोर लगा रहे हैं|

अधिक पढे: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/russia-may-block-space-cooperation-88458/

 

यूक्रैन में रशिया के मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ी

मास्को/किव – रशिया के बेल्गोरोद शहर में यूक्रैन के हवाई हमलों के बाद रशियन रक्षा बलों ने अपने हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाई है| रशियन सेना ने मध्य यूक्रैन की बड़ी ‘ऑईल रिफायनरी’ के साथ दक्षिण एवं पूर्व यूक्रैन के शहरों को लक्ष्य किया है| रशिया के इन बढ़ते हमलों की पृष्ठभूमि पर पश्‍चिमी देश यूक्रैन को टैंग, मिसाइल और लड़ाकू विमानों के साथ ‘हेवी वेपन्स’ की आपूर्ति करें, ऐसी आक्रामक मॉंग यूक्रैन के अधिकारी ने की है| इसी बीच यूक्रैन को ‘अफ़गानिस्तान’ बनाकर रशिया को घेरने की पश्‍चिमी देशों की मंशा सफल नहीं होगी, यह दावा यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष के सलाहकार मिखायलो पोडोलिआक ने किया|

शुक्रवार की सुबह रशिया-यूक्रैन सीमा से ४० किलोमीटर दूरी पर स्थित बेल्गोरोद नामक रशियन शहर के ऑइल डेपो पर हवाई हमला किया गया| यह हमला यूक्रैन के ‘एमआई-२४’ हेलीकॉप्टर्स ने करने का दावा रशिया ने किया था| लेकिन, यूक्रैन ने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी| यूक्रैन की इस भूमिका पर नाराज़गी दर्शा रही रशिया ने जवाब में मिसाइल हमले किए हुए दिख रहे हैं| शनिवार की सुबह रशिया ने मध्ये यूक्रैन के ‘क्रेमेनचुक’ शहर की ‘ऑइल रिफायनरी’ को लक्ष्य किया|

अधिक पढे: https://worldwarthird.com/index.php/2022/04/02/russia-intensifies-missile-attacks-in-ukraine-hindi/