सोने से जुडी खबरें

वर्ष २०१८ में विश्‍व के केंद्रीय बैंको ने की ६५१ टन सोने की खरीद

सोने से जुडी खबरें लंदन/मास्को: अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में हो रही बडी उथल पुथल के चलते विश्‍व के कई केंद्रीय बैंक अमरिकी डॉलर के बदले सोने की खरीद करने पर जोर देते दिखाई दे रहे है| वर्ष २०१८ में विश्‍व के केंद्रीय बैंकों ने कुल ६५१.५ टन सोने की खरीद की है, यह जानकारी ‘वर्ल्ड गोल्ड कौन्सिल’ ने दी है| वर्ष २०१७ के तुलना में एक वर्ष में सोना खरीद की मात्रा में ७४ प्रतिशत बढोतरी दर्ज हुई है और यह १९६७ के बाद अबतक का सबसे अधिक प्रमाण होने की बात कही जा रहीहै|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के व्यवहार एवं व्यापार का ब्योरा रखनेवाले ‘वर्ल्ड गोल्ड कौन्सिल’ ने वर्ष २०१८ में सोने की मांग और कुल खरीद की जानकारी उपलब्ध कराने वाला अहवाल प्रसिद्ध किया है| इस अहवाल में सोने की मांग बढती दिखाई दे रही है और साथ ही विश्‍व की केंद्रीय बैंकों ने की सोने की खरीदी की ओर इस अहवाल ने ध्यान आकर्षित किया है|

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/year-2018-central-banks-world-bought-651-tonnes-gold/

साल भर में सोने के दामों में प्रति औंस १,४२५ डॉलर्स तक उछाल होगा – ‘गोल्डमन सॅक्स’ का अंदाजा

सोने से जुडी खबरें वॉशिंगटन – भारत के साथ चीन में बढ़ रही सोने की मांग एवं दुनिया में केंद्रीय बैंकों से शुरू सोने की खरीदारी की वजह से सोने के दाम आने वाले वर्ष में १४२५ डॉलर्स प्रति औंस तक उछलेंगे, ऐसा अंदाजा गोल्डमैन सॅक्स इस वित्त संस्था के वरिष्ठ अधिकारी ने जताया है| पिछले कई दिन सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है| ऐसे में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों ने १३२२ डॉलर्स प्रति औंस का उच्चतम स्तर प्राप्त किया था| यह दाम पिछले आठ महीनों में उच्चतम माना जा रहा है|

अमरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने २ दिनों की बैठक के बाद ब्याज दर स्थिर रखने का तथा आनेवाले समय में व्याज दरों की बढ़ोतरी ध्यानपूर्वक करने के संकेत दिए थे| इस पृष्ठभूमि पर बुधवार को सोने के दामों में ०.५२ प्रतिशत उछाल हुआ और १३२२ डॉलर्स प्रति औंस तक जा पहुंचा| पिछले वर्ष मई महीने में सोने के दामों ने १३२३ डॉलर प्रति औंस का विक्रमी स्तर प्राप्त किया था|

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/gold-prices-year-1425-per-ounce/

सोने के दामों में प्रति औंस १,३०० डॉलर्स तक बढोतरी

सोने से जुडी खबरें न्यूयॉर्क/लंडन: अमरिका की सेंट्रल बैंक ‘फेडरल रिझर्व्ह’ की बैठक एवं अमरिका-चीन व्यापार युद्ध की पृष्ठभुमि पर सोमवार के दिन सोने के दरों में उछाल दिखाई दिया| इस दौरान सोने के दामों ने प्रति औंस (३१ ग्रैम) १३०० डॉलर्स के स्तर पर जा पहुंचे| इस उछाल के साथ ही सोने के दामों ने नया सर्वोच्चांक दर्ज किया| सोने के दाम १,३०० डॉलर्स तक उछलने का यह पिछले सात महीनों में पहला अवसर है|

अमरिकी फेडरल बैंक मंगलवार के दिन बैठक करेगी| इस बैठक में व्याज दरों के संबंधी निर्णय होगा और इस समय अमरिकी फेडर व्याज दर स्थिर रखेगी, यह अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है| लेकिन, पिछले चार वर्षों में फेडरल रिझर्व्ह ने चार बार व्याज दरों में बढोतरी की है और इस पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने कडी नाराजगी व्यक्त की थी| वर्ष २०१९ में फेडर रिझर्व्ह सिर्फ दो बार व्याज दरों में बढोतरी करेगी, ऐसे संकेत सूत्रोंने दिए है| अमरिकी डॉलर से जुडी बन रही अस्थिरता की पृष्ठभुमि पर सोने की मांग में बढोतरी हो रही है और इसी वजह से सोने के दामों में यह उछाल दिखाई दे रहा है, ऐसे दावे हो रहे है|

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/gold-rate-crosses-usd-1300-per-ounce/