आफ्रिका में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता

‘डीआर काँगो’ में आतंकवादियों ने करवाये भयंकर हत्याकांड में ६० लोगों की मौत

किन्शासा – अफ्रीका के ‘डीआर काँगो’ में आतंकवादियों ने करवाई भीषण हत्याकांड में ६० लोगों की मौत हुई है। युगांडा की सीमा के पास होने वाले इतुरी प्रांत के दो गांव में हत्याकांड होने की जानकारी स्थानिक सूत्रों ने दी। ‘आयएस’ से जुड़े ‘एडीएफ’ आतंकवादी संगठन में पिछले 10 दिनों में करवाया यह दूसरा हत्याकांड है। इससे पहले बेनी शहर के पास करवाए हत्याकांड में 33 लोगों की जान गई थी।

संयुक्त राष्ट्र संगठन ने सोमवार को जारी किए निवेदन में से हत्याकांड की जानकारी सामने आई है। रविवार रात को ‘एडीएफ’ के आतंकवादियों ने ‘शाबी’ और ‘बोगा’ एक गांव में एक के बाद एक ऐसे हमले किये हैं। शाबी में करवाए हत्याकांड में कम से कम २४ लोगों की मौत हुई है। वहीं, बोगा में विस्थापितों की छावनी में किए इन हमले में ३६ लोगों की जान गई बताई जाती है। दोनों गाँवों के घरों को आग लगाई गई होकर, कईयों का अपहरण किया होने के बात भी संयुक्त राष्ट्र संगठन ने स्पष्ट की।

आगे पढे : https://worldwarthird.com/index.php/2021/06/01/60-killed-in-terrorist-attack-on-two-dr-congo-villages-hindi/

 नाइजीरिया में फिरौती के लिए १५० छात्रों का अपहरण – छात्रों पर होने वाले हमलों में बढ़ोतरी

अबूजा – नाइजीरिया के नाइजर प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल पर किए हमले में कम से कम १५० छात्रों का अपहरण किया। इस समय हमलावरों ने की गोलीबारी में एक की मौत हुई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। छात्रों के अभिभावक तथा प्रशासन से फिरौती मांगने के लिए छात्रों का अपहरण किया होने का दावा किया जाता है। पिछले दिसंबर महीने से नाइजीरिया के स्कूलों तथा कॉलेजेस में हुए हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

नाइजीरिया के सबसे बड़े और नदियों से समृद्ध नाइजर प्रांत के तेगिना शहर के सालिहू टांको स्कूल पर रविवार को बाइक पर आए बंदूकधारी हमलावरों ने हमला किया। कुछ हमलावरों ने स्कूल की इमारत और आसपास के इलाके में बेतहाशा गोलीबारी की। इनमें एक स्थानिक की जान गई। गोलीबारी के कारण मची घबराहट का फायदा उठाकर हमलावर स्कूल के डेढ़ सौ छात्रों को ट्रक में भरकर ले गए।

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/for-ransom-gunmen-kidnap-150-students-from-salihu-tanko-school-nigeria/

माली चरमपंथ की ओर झुकने पर फ्रान्स अपनी सेना को हटाएगा – राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन की चेतावनी

पैरिस – सियासी अस्थिरता की वजह से माली यदि फिर से चरमपंथ की ओर झुकता है, तो फ्रान्स इस देश में तैनात अपनी सेना को हटाएगा, ऐसी कड़ी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने दी है। बीते हफ्ते माली की सेना ने बगावत करके, देश का नियंत्रण फिर एक बार अपने हाथों में लिया है। इस वजह से इस देश में जनतंत्र की प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है और अमरीका एवं युरोप समेत अफ्रीकी देशों ने भी तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है।

बीते हफ्ते माली के वरिष्ठ सेना अधिकारी कर्नल असिमी गोय्ता के नेतृत्व में सेना ने फिर से विद्रोह किया। राष्ट्राध्यक्ष बाह एन्दाओ और प्रधानमंत्री मॉक्तर ओउआन ने जनतंत्र के हस्तांतरण की प्रक्रिया तबाह करने की साज़िश की, यह कारण सेना ने बताया है। बगावत के बाद माली के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करके उनसे इस्तीफा लिया गया है। देश की संवैधानिक अदालत ने कर्नल गोय्ता को, अस्थायी राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर देश का नियंत्रण हाथों में लेने के लिए अनुमति प्रदान की है।

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/france-will-withdraw-troops-if-mali-turns-to-radical-warns-emmanuel-macron/

डीआर कांगो में आतंकी हमले में ३३ की निर्मम मौत

किन्हासा – डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो यानी ‘डीआर कांगो’ में आतंकियों ने किए भीषण हत्याकांड़ में ३३ लोग मारे गए हैं। इस दौरान ‘आयएस’ से जुड़े आतंकियों ने युगांड़ा की सीमा के करीब १३ गाँववालों के सिर काटकर किए भयंकर हत्याकांड़ का भी इसमें समावेश है। इसके बाद ‘डीआर कांगो’ और युगांड़ा की सरकार इस आतंकी संगठन के खिलाफ बड़ी लष्करी मुहिम शुरू करने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

‘अलाईड डेमोक्रैटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) नामक आतंकी संगठन ने दो दिन पहले डीआर कांगो के उत्तरी ओर के बेनी शहर के करीब स्थित गाँव में घुसकर यह हत्याकांड़ किया। इन आतंकियों ने गांव के २२ लोगों की हत्या की। इनमें से १३ लोगों का शिरच्छेद किया, ऐसा डीआर कांगो के सेना ने कहा है। मारे गए लोगों में महिला और बच्चों का भी समावेश है। इसके अलावा एक ही परिवार के आठ लोग भी इस हत्याकांड़ में मारे गए हैं।
इस परिवार के चार महीने के बच्चे को छोड़कर उसके छह भाईयों को भी आतंकियों ने मार ड़ाला। इन बच्चों की माँ का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। ‘एडीएफ’ के जंगल में गांववालों के शव फेंक दिए गए हैं और मृतकों की संख्या काफी ज़्यादा हो सकती है, यह ड़र व्यक्त किया जा रहा है। इसके अलावा ‘एडीएफ’ के आतंकियों की हिंसा में दस लोगों की मौत हुई है।