कोरोना व्हायरस का खतरा बढ़ा

ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण ५० लोगों की मौत होने का दावा – खाडी क्षेत्र में कुवैत और बाहरिन में भी ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज देखे गए

तेहरान/रोम – ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का फैलाव चीन के बाहर भी तेजीसे बढ रहा है और अब ‘कोरोना व्हायरस’ से ईरान में ५० लोगों की मौत होने का दावा किया गया है| ईरान के अलावा खाडी क्षेत्र के कुवैत और बाहरिन इन देशों में भी ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज देखें गए है| इसके साथ ही ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने प्रवेश किए हुए देशों की संख्या ३० से अधिक हुई है| इसी बीच यूरोप में ईटली में भी ‘कोरोना व्हायरस’ से तीन लोगों की मौत हुई है वहां पर कुल १५५ लोगों को ‘कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिया है, यह जानकारी स्थानिय सूत्रों ने साझा की|

ईरान के सांस्कृतिक नजरिए से अहम शहर के तौर पर जाने जा रहे ‘कोम’ के सांसद अहमद अमिरिआबादी फराहानी ने कुछ वृत्तसंस्थाओं से की हुई बातचीत के दौरान शहर में ‘कोरोना व्हायरस’ से कई लोगों की मौत होने का दावा किया| कोम शहर में २५० से भी अधिक लोगों को जांच के बाद अलग रखा गया है| १३ से १९ फरवरी के दौरान कोम में ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण ५० लोगों की मौत हुई है| इस विषाणु का फैलाव रोकने के लिए जारी प्रशासन की कोशिश सफल नही हो सकी है| डॉक्टर और वैद्यकीय कर्मचारियों के हाथ में इस बिमारी से बचने के लिए रक्षात्मक यंत्रणा भी नही है’, यह दावा भी फराहानी ने किया|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/50-coronavirus-deaths-in-iran-patients-found-in-kuwait-bahrain/

‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण विमान कंपनियों को उठाना होगा ३० अरब डॉलर्स का नुकसान – ‘आयएटीए’ का दावा

बीजिंग – चीन में फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण जागतिक विमान यात्रि कंपनियों को करीबन ३० अरब डॉलर्स का नुकसान उठाना होगा, यह दावा हवाई यातायात क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘इंटरनैशनल एअर ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन’ (आयएटीए) ने किया है| फिलहाल चीन समेत दुनिका के कई देशों ने विमान यात्रियों पर लगाए प्रतिबंधों के कारण हवाई सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या में १३ प्रतिशत से भी अधिक कमी देखी जाएगी, यह चिंता भी ‘आयएटीए’ ने व्यक्त की है| इसी बीच चीन में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण जान से गए लोगों की संख्या में फिर से बढोतरी होती दिख रही है और ऐसे में अबतक इस बिमारी ने चीन में कुल २,२३६ लोगों को शिकार किया है|

चीन में पिछले २४ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ के १,६१४ से भी अधिक संदिग्ध मरीजों की नोंद हुई है और इनमें से ८८९ लोगों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है, इस की पुष्टी भी हुई है| साथ ही इस बिमारी के कारण मौत हुई लोगों की संख्या में ११८ से बढी है| इसी दौरान राजधानी बीजिंग में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढने की जानकारी भी सामने आयी है| साथ ही चीन में अलग अलग जेलों में बंद करीबन ५०० लोगों को कोरोना व्हायरस ने अपनी चपेट में लिया होने की जानकारी भी सामने आयी है| इसके साथ ही चीन में अब कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर ७५,४६५ हुई है|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/aviation-companies-face-30-arab-dollars-loss-corona-virus/

कोरोना व्हायरस से दो हजार से भी अधिक लोगों की मौत

बीजिंग: कोरोना व्हायरस से अबतक दो हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है| इस बिमारी से सीर्फ चीन में ही २००४ लोगों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर आसियान देशों से बातचीत करने के लिए चीन ने विदेशमंत्री वैंग यी को वियतनाम के लाओस में भेजा है| आसियान ने संयुक्त निवेदन जारी करके कोरोना व्हायरस पर गंभीर चिंता जताई थी| वही, रशिया ने चीन से पहुंच रहे यात्रियों पर पाबंदी लगाई है और कोनोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए यह निर्णय करने का ऐलान किया है|

चीन में कोरोना व्हायरस की बिमारी काफी तेजी में फैल चुकी है और बुधवार तक इस बिमारी ने २००४ लोगों की मौत हुई है| इनमें से अधिकांश लोगों ने वुहान शहर में दम तोडने की बात सामने आयी है| इस महामारी से चीन की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है| चीन में व्यापार और व्यवहार बडी मात्रा में बंद पडे है| ऐसे में हुए नुकसान से उभरने के लिए चीन की अर्थव्यवस्था को काफी समय लगेगा, यह इशारा भी दिया जा रहा है|

इस महामारी को रोकने के लिए चीन ने अबतक की हुई कोशिश कम साबित हुई है| अगले दिनों में भी इस मोर्चे पर सफलता मिलने की संभावना नजर में नही है| कोरोना व्हायरस का टीका विकसित करके उसकी मानवी शरीर पर जांच करने के लिए भी कई महीनों का समय लग सकता है, ऐसा विशेषज्ञों का कहना है| इस वजह से कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकना यह मात्र मार्ग फिलहाल चीन और दुनिया के सामने है| इस पृष्ठभूमि पर आसियान के सदस्य देशों ने संयुक्त निवेदन जारी करके इस महामारी पर गंभीर चिंता जताई है|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/coronavirus-deaths-cross-2000/

‘कोरोना व्हायरस’ जागतिक महामारी होने का खतरा – फ्रेंच स्वास्थ्यमंत्री की चेतावनी

पैरिस/बीजिंग: चीन से फैलना शुरू हुई ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी पुरी दुनिया में फैल सकती है और यह जागतिक महामारी होने की संभावना है, ऐसा इशारा फ्रान्स के स्वास्थ्यमंत्री ऑलिव्हर वेरन ने दिया है| यह इशारा यानी मात्र अंदाजा नही है, बल्कि यकिनन बडा खतरा होने का इशारा वेरन ने दिया| कुछ दिन पहले ही हॉंगकॉंग स्थित विशेषज्ञों ने दुनिया की ६० प्रतिशत जनता को ‘कोरोना व्हायरस’ से खतरा होने की चिंता जताकर सनसनी फैलाई थी|

चीन समेत २५ से भी अधिक देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ फैल चुका है और इस महामारी ने अबतक ७३ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है| इस बिमारी के कारण मरनेवालों की संख्या भी दो हजार के करीब है| चीन समेत दुनिया के प्रमुख देश एवं जागतिक स्वास्थ्य संगठन एवं अलग अलग यंत्रणा इस महामारी को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे है| पर, अभी यह कोशिश सफल नही हुई है और हररोज ‘कोरोना व्हायरस’ से संबंधित नई जानकारी और इशारे सामने आ रहे है|

फ्रान्स में कुछ दिन पहले ही ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण एक की मृत्यु हुई थी| यह मरिज ८० वर्षीय चीनी पर्यटक था और कुछ दिन पहले ही फ्रान्स पहुंचा था| यूरोप के आठ देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ के ४० से भी अधिक मरीज देखें गए है और फ्रान्स में भी इसके १२ मरिजों पर इलाज हो रहे है|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/threat-chinese-coronavirus-epidemic-turning-pandemic/