सिक्युअर्ड फेसबुक

पिछले लेखो में हमने यह जाना कि फेसबुक का उपयोग कैसे किया जाता है| परन्तु उपयोग के साथ-साथ फेसबुक अकाऊंट को किस तरह संभाले और इसकी मूलभूत दक्षता कैसे लें, यह जानना भी उतना ही आवश्यक है| इस लेख में हम फेसबुक अकाऊंट की सेटिंग्स् और उसकी मूलभूत दक्षता के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं|

फेसबुक अकाऊंट की सेटिंग्स्:

सर्व प्रथम हम यह जानकारी लेगें की फेसबुक अकाऊंट की सेटिंग्स कैसे करें |

* अपनी फेसबुक वॉल के दाहिनी ओर सबसे ऊपरी कोने में एक चक्र जैसा चिन्ह दिखायी देगा| उस पर क्लिक करें|

* एक आयताकार विन्डो खुलेगी| विन्डो में जनरल सेटिंग्स्पर क्लिक करें|

Secured Facebook

 

 

Secured Facebook * अब फेसबुक का अगला पेज खुल जायेगा| इस पेज पर हमें फेसबुक अकाऊंट से संबंधित विविध ऑप्शन्स दिखायी देंगी| फेसबुक अकाऊंट खोलते समय हम जो भी जानकारियॉं भरते हैं उन्हें यदि बदलना हो तो वे यहॉं से बदली जा सकती हैं| इसके अतिरिक्त फेसबुक की सिक्युरिटी (संरक्षण), प्रायव्हसी (गुप्तता), टाईमलाईन, नोटिफिकेशन्स् इत्यादि से संबंधित काफी जानकारियॉं यहॉं पर उपलब्ध होती है| जिसने फेसबुक का नया अकाऊंट खोला है अथवा जो फेसबुक का नौसिखिया है, उसके लिये इन सब ऑप्शन्स की जानकारी होना आवश्यक नहीं है| परन्तु जिन मूलभूत ऑपशन्स्की जानकारी होना आवश्यक है उनकी जानकारी हम अवश्य लेंगे|

 

फेसबुक पर नाम बदलना :

साधारणत: शादी होने के बाद लड़कियों के नाम बदल जाते हैं| फलस्वरूप उनके लिये फेसबुक पर भी नाम बदलना आवश्यक हो जाता है| अत: अब हम यह देखेंगे कि यदि हमें फेसबुक पर अपना नाम बदलना हो तो हमें क्या करना पडेग़ा| Fecbook-Security-03

* यहॉं पर दिखाये गये चित्र के अनुसार ‘नेम’ की लाईन में दाहिने कोने पर जो एडिट लिंक है उस पर क्लिक करें| * उसी पेज पर अगला भाग खुल जायेगा| वहॉं पर आपका वर्तमान नाम (फर्स्ट नेम), मध्य नाम (मिडल नेम) और कुल नाम (लास्ट नेम) दिखेंगे | यहॉं पर हम तीनों नाम बदल सकते हैं| * बदली हुई जानकारी को सेव्ह करने के लिये पासवर्ड के बॉक्स में अपना पासवर्ड ड़ालें और बाद में सेव्ह चेंजेस् बटन पर क्लिक करें|

 

 

पासवर्ड बदलना :

अब हम देखेंगे कि पासवर्ड कैसे बदला जा सकता है| पासवर्ड की लाईन में दाहिने कोने में जो एडिट लिंक है उसपर क्लिक करे| उसी पेज पर यह भाग खुलेगा|

Secured Facebook

* अब करन्ट के बाजूवाले बॉक्स में अपना वर्तमान पासवर्ड लिखें| * बाद में न्यू के बाजूवाले बॉक्स में अपना नया पासवर्ड लिखें| * रिटाईप न्यू के बाजूवाले बॉक्स में नया पासवर्ड फिर से लिखें| न्यू और रिटाईप न्यू के बॉक्स में पासवर्ड एक जैसे ही होने चाहिये| * अब सेव्ह पासवर्ड बटन पर क्लिक करें और फेसबुक से लॉग आऊट करके नए पासवर्ड की सहायतासे फिरसे लॉग इन करें|

 

 

यह थी अकाऊंटसे संबंधित जनरल सेटिंग्स्के बारे में जानकारी| जनरल सेटिंग्स्में और भी बहुत सारी सेटिंग्स् हैं| परन्तु यदि उपरोक्त जानकारियों की मालूमात हो तो भी काफी है| अब जनरल सेटिंग्स्के नीचे स्थित सिक्युरिटी पर क्लिक करें| अब हम सिक्युरिटी सेटिंग्स्के पेज पर आ जाते हैं| उसके कुछ महत्त्वपूर्ण पर्याय निम्मलिखित हैं -

Secured Facebook

 

ऍक्टिव्ह सेशन :

Secured Facebookकई बार हम फेसबुक बंद करते समय लॉग आऊट किये बिना ही वेब ब्राऊजर बंद कर देते हैं अथवा फेसबुक का उपयोग करते समय अचानक इंटरनेट बंद पड़ जाने पर हम वेब ब्राऊजर बंद कर देते हैं| इंटरनेट के वापस आने पर फिर से वेब ब्राऊजर शुरू करके फेसबुक का उपयोग करते हैं| पर इस दौरान जो फेसबूकके सेशन्स चालू थे उसका क्या? यही वे पुराने ऍक्टिव्ह सेशन्स् होते हैं| इस तरह बीच में ही खंडित हो चुके सेशन्स्से हमारे फेसबुक अकाऊंट का दुरूपयोग हो सकता हैं| उसे रोकने के लिये इन सेशन्स् को बंद करना आवश्यक हैं| ईसके बारेमें और जानकारी प्राप्त करने के लिये इसी विशेषांक में ऑनलाईन प्रिकॉशन्स का लेख लिखा गया है| उसे पढें|

 

लॉगिन नोटिफिकेशन्स् :

ऍक्टिव्ह सेशन्स्पर और भी एक उपाय हैं; लॉगिन नोटिफिकेशन्स्| यहॉं पर दाहिनी ओर ऊपर से दूसरी लाईन पर लॉगिन नोटिफिकेशन्स्का भाग है|

Secured Facebook

* ऊधर एडिट लिंक पर क्लिक करें| अब उसी पेजपर अगला भाग खुलेगा| * अब ईमेल पर क्लिक करें| * बादमें सेव्ह चेंजेस पर क्लिक करें| * अभीसे आगे आप जब जब फेसबूक खोलेंगे, तब तब आपको ईमेल अकाऊंट में एक ईमेल आएगा. ये वही ईमेल अकाऊंट हैं जो आपने फेसबूक अकाऊंट खोलने के वक्त ईस्तेमाल किया था| * ईमेल में आपने कौनसे वेब ब्राऊसर, ऑपरेटिंग सिस्टिम से और कौनसी जगह से लॉग ईन किया हैं उसकी जानकारी लिखीं रहेगी| ईस तरह से आपके फेसबूक अकाऊंट को आपहीं लॉग इन कर रहें हैं ये आप जांच सकते हैं|

 

टाईमलाईन अँड टॅगिंग :

अभी हम टाईमलाईन अँड टॅगिंग के बारेमें जानकारी लेंगे|

Secured facebook

* बाएं बाजू टाईमलाईन अँड टॅगिंग की लिंक हैं; उसपे क्लिक करें| अब उसी पेजपर अगला भाग खुलेगा| * दाहिनी बाजू में दिखाए गए who can add things to my timeline सेटिंग के बारेमें अब हम जानकारी लेंगे| अपने फेसबूक वॉलपर अपने फेसबूक फ्रेंड्स अलग अलग बातें पोस्ट करते हैं| ऊनमेसे काफी पोस्ट आपको अनचाहें हो सकतें हैं | बहोत बार आप खूद जो पोस्ट लिखतें हैं वो इस कारण गूम हो जाता है| इसीके ऊपर उपाय यह सेटिंग हैं| अभी यह सेटिंग ओन्ली मी को सेट किया गया है| इसका मतलब ये की सिर्फ आप अपने वॉलपर पोस्ट लिख सकतें हैं, आपके फ्रेंड्स आपके वॉलपर पोस्ट लिख नही सकतें| वे सिर्फ़ आपने लिखी हुई पोस्टपर कमेंट्स लिख सकते हैं|

 

ब्लॉक युजर्स :

टाईमलाईन अँड टॅगिंग के बाद अब हम ब्लॉकिंग के बारेमें जानकारी लेते हैं| बाएं बाजू ब्लॉकिंग की लिंक हैं; उसपे क्लिक करें|

Secured facebook

* अगर कोई व्यक्ती आपको फेसबूकपर तकलीफ दायक लग रहीं हैं तो आप ऊस व्यक्तीको ब्लॉक युजर्स ऑप्शन की सहाय्यता से ब्लॉक कर सकते हैं| ब्लॉक करने के बाद वो व्यक्ती आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज नहीं सकती, आप वॉलपर जो भी लिखोगे उसे देख नहीं सकती, आपके साथ चॅटिंग नहीं कर सकती और किसी भी फेसबुक इव्हेन्टस् (समारंभ) में आपको आमंत्रित नहीं कर सकती| * ऊपर दिखाये गये चित्र के अनुसार ब्लॉक युजर्स के बगल के बॉक्स में जिस युजर को ब्लॉक करना है उसका नाम लिखें | उदाहरण : Nandan * अब इस बॉक्स के बगल की ब्लॉक बटन पर क्लिक करें| एक नई विन्डो खुल जायेगी| उस में जिस युजर को ब्लॉक करना है उसे ढूँढें और उसके नाम के बगल की ब्लॉक लिंक पर क्लिक करें| * ब्लॉक किये गए युजर को यदि अनब्लॉक करना हो, तो ब्लॉक किये गये युजर के नाम के बगल की अनब्लॉक लिंक पर क्लिक करें|

Secured facebook * अब यह व्यक्ति आपको फ्रेन्डस् रिक्वेस्ट भेज सकेगी| आप वॉल पर जो भी लिखोगे वे देख सकेगी| आपके साथ चॅटिंग कर सकेगी और किसी भी फेसबुक इव्हेन्टस् (समारंभ) में आमंत्रित कर सकेगी|

ब्लॉक ऍप्स :

* ब्लॉक ऍप्स ऑप्शन का प्रयोग बहुत युजर्स करते हैं| हमारे फेसबुक फ्रेन्डस् विविध प्रकार के गेम्स फेसबुक पर खेलते रहते हैं और हम भी वो खेल खेलें इस लिये हमें गेम रिक्वेस्ट भेजते रहते हैं| यदि हम इस को रोकना चाहते है तो ब्लॉक ऍप्स खूब काम में आता हैं| यहॉं पर दिखाये गये चित्र के अनुसार ब्लॉक ऍप्स के बगल में स्थित बॉक्स में जिस ऍप को रोकना है उस ऍप का नाम लिखें| हम यहॉं पर ‘फार्म व्हिले’ नामक गेम का उदाहरण लेंगे| Farm लिखने पर ड्राप डाऊन में उस नाम से मिलते-जुलते ऍप्स के नाम दिखायी देंगें| उन में से अपने वांछित नाम पर क्लिक करें| इसके बाद आपको उस ऍप्स से संबंधित कोई भी रिक्वेस्ट नहीं आयेगी|

Secured Facebook * ब्लॉक किये गये ऍप को अनब्लॉक करना हो तो बॉक्स के नीचे गेम का नाम और अनब्लॉक की लिंक लिखी होगी| * उस लिंक पर क्लिक करें| * अब वो ऍप अनब्लॉक हो जाएगा अर्थात उस ऍप से संबंधित कोई भी रिक्वेस्ट आपको आ सकेगी|

 

 

 

फेसबुक लेखों में दिये गये निदेशन के कारण आपको विभिन्न ऑपशन्स को समझना आसान हो जाएगा| फेसबुक पर मुक्त संचार तो होना ही चाहिये परन्तु मुक्त संचार के साथ ऊपर दिखाये गये ऑपशन्स को जोड दिया जाये तो फेसबुक अधिक सिक्युअर्ड तरीके से उपयोग में लाया जा सकता है|

॥हरि ॐ॥  ॥ श्रीराम ॥ ॥ अंबज्ञ ॥

My Twitter Handle