खोजिए और आपको मिल जायेगा (Search and you will get)

सद्‍गुरु श्री अनिरुद्ध बापू ने ९ अक्तूंबर २०१४ के प्रवचन में ‘खोजिए और आपको मिल जायेगा’ इस बारे में बताया।

खोजिए और आपको मिल जायेगा (Search and you will get)

उसने हमें क्या नही दिया, सब कुछ दिया है। तो पहले खोजो। खुद को सर्च करो पहले, मेरे पास क्या है? मेरे पास क्या क्षमता है? What are my capacities? उन्हें ढुंडो जरा। बहुत सारे लोग जीवन के अंत तक जान नही सकते कि मेरे पास क्या खास है? हर एक इन्सान के पास, वो कितना भी पापी, पुण्यवान क्यो न हो, मैने बार बार कहा है, भगवान सारे centres थोडे थोडे तो active करके छोडता ही है। और उनसे ज्यादा मिलकर एक कुछ ना कुछ खास क्षमता देता ही देता है। जितना उसके पूर्व जनम का पुण्य ज्यादा हो, उतनी क्षमताये ज्यादा होगी। लेकिन कम से कम एक क्षमता तो देता ही है, जो विशेष रुप में होती है। उसका इस्तेमाल करो। खुद में, एक १४ साल का, १५ साल का बच्चा भी सोच सकता है, कि मुझमें क्या ऐसी खूबी है?

क्या नही है, ये मत सोचो। अगर मैने आपको बताया कि इतनी बडी लिस्ट करो यहा, कि तुम लोग को क्या क्या नही आता, तो इतनी बडी लिस्ट हो जाएगी ना, पूछो मत, सारे पृथ्वी को घूमकर भी लिस्ट वापस आ जाएगी। और इसमें कुछ abnormal नही है, इसका मतलब ये नही कि तुम निकम्मे हो। इतनी सारी विद्याए है, इतनी सारी कलाए है, इतना सारा विज्ञान बडा है, हमें सब कुछ आना संभव ही नही है। तो छोड दो न उसको। जो बायोलॉजिसट है, वो बायोलॉजी की फिक्र करे। मैने फिजिक्स में क्यो नही किया, केमिस्ट्री भी करुँगा, बायोलॉजी भी करुँगा, engineering भी करुँगा, मेडिसीन भी करुँगा, गायनेक भी करुँगा, ऐसे करते रहेंगे, तो क्या होगा? कुछ नही करेगा।

It is the world of information. आज का युग कैसा है, information का। लेकिन वो information भी जमा करते है, उसका उपयोग करते है क्या? हम लोग एक किसी डिग्री हासिल किया, इसका मतलब ये नही कि हम उसके expert है, तज्ञ है, यही मेरे पास क्षमता है। और कितनी क्षमताये हो सकती है। कभी ढूंढना की कोशिश की है? नही। और ढँढने की कोशिश भी क्यो नही करते? because we are scared to do it.

‘खोजिए और आपको मिल जायेगा’ इस बारे में हमारे सद्गुरु श्री अनिरुद्ध बापू ने प्रवचन में बताया, जो आप इस व्हिडिओ में देख सकते हैं।

॥ हरि ॐ ॥ ॥ श्रीराम ॥ ॥ अंबज्ञ ॥