सीरिया से जुडी खबरें

सीरिया में रशिया ने की कार्रवाई में ५४४ लोगों की मौत – मानवाधिकार संगठनों का आरोप

दमास्कस: रशिया और सीरियन लष्कर ने इदलिब एवं आसपास के हिस्सों में की हुई कार्रवाई में लगभग ५४४ नागरिकों की जान गई है, जिसमें १३३ बच्चों का समावेश है| रशिया एवं सीरियन लड़ाकू विमान रियासी क्षेत्र एवं वैद्यकीय सेवा को लक्ष्य कर रहे है, यह आलोचना मानवाधिकार संगठन ने की है| तथा सीरिया में आतंकवादियों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं, ऐसा दावा सीरिया से किया जा रहा है|

सीरिया के वायव्य दिशा की इदलिब में पिछले २ महीनों से जोरदार संघर्ष शुरू हुआ है| सीरियन लष्कर और रशियन लड़ाकू विमानों ने इदलिब, हमास और आसपास के हिस्सों में हवाई हमले शुरू किए हैं| २६ अप्रैल से शुरू इस कार्रवाई में आतंकवादी और सीरियन सरकार विरोधी सशस्त्र बागियों पर कार्रवाई की जा रही है, ऐसा दावा सीरियन सरकार कर रही है| पर सीरिया में मानवाधिकार स्वयंसेवी संगठनों ने सरकार के दावे ठुकराए हैं|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/544-people-killed-russian-action-syria/

सीरिया के आतंकियों का लीबिया में प्रवेश – रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की चेतावनी

रोम – ‘लीबिया में भडके गृहयुद्ध के लिए नाटो जिम्मेदार है| नाटो की वजह से ही लीबिया विनाश की दिशा में कदम बढा रहा है| लीबियन सरकार और बागियों में जारी संघर्ष की वजह से अस्थिर हुए लीबिया के सामने नई चुनौती खडी हो रही है| सीरिया के आतंकी बडी संख्या में लीबिया में दाखिल होने लगे है’, यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने दिया है| लीबिया का संघर्ष यदि खतम करना है तो यूरोपिय देशों ने दोनों गुटों में बातचीतर करवानी जरूरी होने की बात रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने डटकर रखी है|

दो दिन पहले लीबिया के बागी नेता ‘खलिफा इफ्तार’ के आदेश पर बागियों ने शरणार्थियों के शिविर पर हमला किया था| इस हमले में कम से कम ८० शरणार्थी मारे गए थे| इस हमलें पर दुनिया के कोने कोने से क्रोध व्यक्त किया जा रहा है| इटली की यात्रा के दौरान रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भी लीबिया में जारी हिंसा पर कडी चिंता व्यक्त की है| लेकिन, लीबिया की वर्तमान की स्थिति के लिए नाटो जिम्मेदार होने का आरोप पुतिन ने किया| इसके लिए रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने वर्ष २०११ में लीबिया में गद्दाफी की हुकूमत पर नाटो ने किए हमलें की याद भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिलाई|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/syrian-terrorists-entered-libya-president-putin/

सीरिया में ईरान के ठिकानों पर इस्रायल के हमलें – चार लोग एवं ईरान से जुडे ९ सैनिकों समेत १५ लोग ढेर

दमास्कस/बैरुत – इस्रायल के लड़ाकू विमान और नौसेना ने रविवार की रात संयुक्त कार्रवाई में ईरान एवं हिजबुल्लाह ने सीरिया में बनाए खुफिया अड्डों पर किए हमलों में १५ लोग मारे गए है| इनमें ३ बच्चों के साथ ६ नागरिकों का समावेश होने का दावा ब्रिटेनस्थित मानव अधिकार संगठन किया है| सीरियन लष्कर ने हवाई सुरक्षा यंत्रणा का उपयोग करके इस्रायल के हमलें रोकने का दावा किया है| पिछले कुछ महीनों में इस्रायल ने सीरिया में हुई यह सबसे बड़ी कार्रवाई होने की बात कही जा रही है|

सीरियन लष्कर और सरकारी माध्यमों ने इस्रायल के इन हमलों की खबर सबसे पहले प्रसिद्ध की है| इस्रायली लड़ाकू विमानों ने लेबनान की सीमा का उपयोग करके राजधानी दमास्कस, होम्स इन भागों में हमला करने की खबर कहीं जा रही है| दमास्कस में ‘मेझा’ लष्करी हवाई अड्डा, दक्षिणी भाग ‘अल किस्वा’, ईरान एवं हिजबुल्लाह का लष्करी अड्डा, जुमारिया का लष्करी संशोधन केंद्र, सिनिया में लष्करी अड्डा और कालामौन पहाड़ पर हिजबुल्लाह के अड्डों को इस्रायल ने लक्ष्य किया है|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/israeli-attacks-iranian-base-syria/