यू टयुब - भाग १

   

आज के समय में ‘गुगुल’ के बाद ‘यू-टयुब’ यह दुनिया में दूसरे क्रमांक का सर्च इंजन हैं। एक महीने में एक अरब से भी अधिक लोग यू-टयुब इस वेबसाईट के साथ संपर्क रखते हैं। महीने भर में साधारण तौर पर देखा जाए तो छ: अरब घंटों के विविध विषय और क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले व्हिडिओ यू-टयुब पर देखे जाते हैं। उसी प्रकार हर मिनिट पर लगभग सौं घंटों के व्हिडिओ यू-टयुब पर अपलोड़ किया जाता हैं, इससे ही हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यू-टयुब कितना लोकप्रिय हो चुका है। आज सोशल मिडीया यह मानवी जीवन में अत्यन्त महत्वपूर्ण घटक बन गया है, साथ ही यू-टयुब को सारी दुनिया से मिलनेवाला प्रतिसाद अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है|

YouTube

कोई भी व्हिडिओ ढूँढ़ने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करनेवाले युजर्स यू-टयुब की ओर ही आते हैं। कारण, जिस व्हिडिओ की ज़रूरत हो वह यू-टयुब पर न मिले,संभवत: ऐसा नहीं होता। यानी यू-टयुब यह इंटरनेट युजर्स के व्हिडिओ की माँग पूरी करनेवाला विश्वसनीय मित्र है। इसी लिए यू-टयुब को पसंद करनेवालों की, यू-टयुब पर विश्वास रखनेवालों की संख्या में ‘दिन दुगनी रात चौगुनी’ वृद्धी हो रही है। ऐसे इस जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करनेवाले व्हिडिओ सर्च इंजन की जानकारी हासिल करना, उसका योग्य तरीके से उपयोग करना अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है। आप के पास यदि कोई विशेष ज़ानकारी हैं और उसे यदि आप पूरी दुनिया में पहुँचना चाहते हैं, तो यू-टयुब जैसा प्रभावी एवं उतना ही आसान माध्यम और कोई नहीं। ऐसे इस क्रांतिकारी माध्यम के बारे में सब कुछ जाननाही चाहिए है, ना........

यू-टयुब पर जाने के लिए -

यू-टयुब वेबसाईट पर हम दो प्रकार से जा सकते हैं।

YouTube१) अपने कॉम्प्युटर पर मौजुद कोई भी वेब ब्राउझर के ऍड्रेस बार में www.google.com टाईप करने पर गुगल की वेबसाईट ओपन होगी। अब सर्च बार में ‘YouTube’ टाईप करे। इसके पश्चात गुगल द्वारा मिलनेवाली सूची में से ‘youtube.com’ इस लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक साधारण तौर पर पेज के ऊपर सर्वप्रथम ही दिखाई देगी, हमें ढूंढ़नी नहीं पडेग़ी।You tube

२) इसी तरह एक और तरिके से हम यू-टयुब के साईट पर पहुँच सकते हैं। पहले की तरह गुगल की साईट पर आने के पश्चात दाहीनी ओर ‘ऍप्स’ के चिन्ह पर क्लिक करे। यहा हमें गुगल के ऍप्स की छोटी सी सूची दिखाई देगी। इस में यू-टयुब इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर भी हम यू-टयुब वेबसाईट पर पहुँच सकते हैं। नीचे दिखाए चित्र के अनुसार ‘ऍप्स’ के साईन पर क्लिक करे।

व्हिडिओ कैसे देखना है?

You Tube१) यू-टयुब पर हम व्हिडिओ सर्च कर सकते हैं। यू-टयुब पर जो सर्च बार होता है उसकी मदद से हम यू-टयुब पर अपलोड़ होनेवाले व्हिडिओज् देख सकते हैं। अब हम इस यू-टयुब के सर्च बार के बारे में और अधिक ज़ान लेते हैं। मान लो, हमें ‘क्रिकेट’ विषय संबधित व्हिडिओ देखना है, तो सर्च बार में ‘cricket’ टाईप करे यहाँ हमें व्हिडिओं की लिस्ट (सूची) दिखाई दे|

YouTube

२) इस लिस्ट में से कोई भी व्हिडिओ देखने के लिए हम चुन सकते हैं। हमें जो व्हिडिओ देखना है उस व्हिडिओ पर क्लिक करना है।

३) व्हिडिओ पर क्लिक करने से व्हिडिओ चालू होगा। व्हिडिओ कितना तेज़ चलेगा, यह अपने कॉम्प्युटर के इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करता है।

Buttons

४) व्हिडिओ नीचे दिख रहे ‘पॉझ’ बटन को दबाकर हम व्हिडिओ को रूका सकते हैं, उसी प्रकार ‘प्ले’ बटन दबाने पर रुका हुआ व्हिडिओ पुन: शुरू कर सकते हैं। व्हॉल्युम बटन के आधार से व्हिडिओ के आवाज़ को कम-अधिक किया जा सकता है।

YouTube

५) हम व्हिडिओ को पूरे कॉम्प्युटर स्क्रीन पर देख सकते हैं, इसके लिए ‘Full Screen Window’ (फूल स्क्रीन व्हिन्डो) ये बटन दबाए।

यू-टयुब डाऊनलोडर:

हम यू-टयुब पर उत्तमोत्तम व्हिडिओ देखते हैं। पर फिर भी हमें यह व्हिडिओ देखने के लिए यू-टयुब पर पुन:पुन: जाना पड़ता है, और इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी ज़रूरत होती है, साथ ही कुछ व्हिडिओ इतने अच्छे होते हैं, कि उन्हें बार-बार देखने की इच्छा होती है। जरा सोचिए - ‘हमें व्हिडिओज् जब चाहिए तब कॉम्प्युटर पर ही देखने को मिले तो?’ इस बात का विचार ही मन को कितना सुकुन देता है ना? इसी के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं, उन में से एक है ‘यू-टयुब डाऊनलोडर’। यू-टयुब डाऊनलोडर हमें अपने मनपसंद व्हिडिओ हमारे ही कॉम्प्युटर पर डाऊनलोड करने में (इंटरनेट से व्हिडिओ अपने कॉम्प्युटर पर लेना) मदद करता हैं, यानी हम जब चाहें तब अपनी इच्छानुसार उसका आनंद लूट सकते हैं, और इसके लिए इंटरनेट की भी ज़रूरत नहीं पड़ती हैं।

www.youtubedownloder.com - YTD इस वेबसाईट से हम ‘यू-टयुब डाऊनलोडर’ मुफ्त में डाऊनलोड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेअर द्वारा किस प्रकार से व्हिडिओ डाऊनलोड किया जा सकता है यह अब हम देखेंगे।

YouTube Downloader

१) सबसे पहले जिस व्हिडिओ को डाऊनलोड करना होगा उस व्हिडिओ का ‘URL’ हमें लेना पड़ता है। २) Setting में हमें इस व्हिडिओ को अपने कॉम्प्युटर पर किस स्थान पर सेव्ह करना चाहिए इसका ‘path’ दे सकते हैं। ३) व्हिडिओ साधारण तौर पर उपयोग में लाये जानेवाले format ­AVI, MP4, WWV, FLV इस प्रकार से हैं। ऊपर दिए गए नुसार format चुनकर ‘डाऊनलोड’ बटन पर क्लिक करने पर व्हिडिओ अपने कॉम्प्युटर पर सेव्ह हो जाता है। ४) एक बार यदि सेव्ह हो जाता है, तब हम इस व्हिडिओ को बगैर इंटरनेट कनेक्शन के भी कभी भी देख सकते हैं। इस व्हिडिओ को हम मोबाईल अथवा टॅबलेट पर भी ट्रान्सफर कर सकते हैं।

व्हिडिओ को लाईक एवं कमेन्ट करने के लिए...

SIGN IN१) ‘यू-टयुब’ पर होनेवाले व्हिडिओज् को लाईक एवं कमेन्ट करने के लिए हमें यू-टयुब पर रजिस्टर करना आवश्यक है। इसके लिए यहाँ पर स्क्रीन पर ऊपर के दाहिने कोने की ओर होनेवाले ‘sign in’ (साईन इन) बटन पर क्लिक करना चाहिए।

 Password 2

२) साईन-इन करने के लिए हमें गुगल अकाऊन्ट की ज़रूरत होती है। यदि हमारे पास गुगल का अकाऊन्ट नहीं है तो, हमें उसे बनाना पडेग़ा। गुगल का अकाऊन्ट कैसे बनाना होगा? इसके लिए ‘ई-मेल’ संबंधित लेख ज़रूर पढ़िए। यदि हमारे पास गुगल का अकाऊन्ट हैं, तब यहाँ पर हमें ‘ई-मेल आयडी’ तथा ‘पासवर्ड’ डालकर ‘साईन-इन’ बटन पर क्लिक करना है। ३) यू-टयुब पर होनेवाले हर एक व्हिडिओ के नीचे ‘like’ (लाईक) नामक यह बटन होता है, यदि कोई व्हिडिओ हमें पसंद आ गया, तब हम इस व्हिडिओ के नीचे दिखाई देने वाले लाईक बटन को क्लिक कर सकते हैं। ४) लाईक की तरह ही हर एक व्हिडिओ के नीचे comment (कमेन्ट) यह विकल्प होता है। जिसके द्वारा हम उस व्हिडिओ के बारे में अपने विचार डाल सकते हैं। अपनी कमेन्ट हर कोई देख सकता है।

व्हिडिओ शेअरिंग :

यू-टयुब पर व्हिडिओ कैसे ढूंढ़ना है, यह हमने देख लिया। परन्तु हमारा पसंदीदा व्हिडिओ हम फेसबुक जैसे अन्य अनेक सोशल मिड़ीया पर भी शेअर कर सकते हैं, यानी इससे हमारे आप्तों व मित्रों को भी इन व्हिडिओज्के बारे में ज़ानकारी मिलती है।

share

१) व्हिडिओं के नीचे दिए गए ‘शेअर’ (share) इस विकल्प पर क्लिक करना है। २) यहाँ पर सोशल मिडिया के अनेक विकल्प उपलब्ध होते हैं। मान लो हमें फेसबुक पर अपने व्हिडिओ को शेअर करना है, तो फेसबुक के सिम्बॉल (logo, symbol) पर क्लिक करना है। ३) इसके पश्चात एक विन्डो खुलेगी। यहाँ पर हम अपने फेसबुक के ‘लॉग इन’ (युजर नेम) एवं ‘पासवर्ड’ डालकर इस व्हिडिओ को फेसबुक पर शेअर कर सकते हैं।

 

वेबसाईट अथवा ब्लॉग पर व्हिडिओ अपलोड कैसे करना है?

YouTube

१) यू-टयुब के किसी भी व्हिडिओ के नीचे दिए गए ‘शेअर’ इस विकल्प पर क्लिक करना है। २) यहाँ पर ‘embed’ (एम्बेड) इस विकल्प पर क्लिक करना है। ३) ऊपर दिए गए इमेज में से सिलेक्टेड टेक्स्ट कॉपी करके ब्लॉग अथवा वेबसाईट पेस्ट करना हैं। यदि हमें अपने ब्लॉग अथवा वेबसाईट में कोड एम्बेड करके व्हिडिओ अपलोड करना है तो हमें इस अंक में दिए गए ‘ब्लॉग्स्’ तथा ’वेबसाईटस्’ संबंधित लेख पढ़ सकते हैं। 

(क्रमश:)