भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढाया

संयुक्त राष्ट्रसंघ के आम सभा में – विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई

भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढायासंयुक्त राष्ट्रसंघ: अमरिका पर ९/११ का हमला करने वाले ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ढेर किया गया है, पर मुंबई पर २६/११ का भीषण हमला करनेवाला हाफिज सईद पाकिस्तान में मुक्त घूम रहा है, इसकी तरफ ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तान ने आतंकवादी कार्रवाइयों पर आजतक किए नजरअंदाजी पर कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपने आक्रामक भाषण में विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तान के आतंकवादी धारणाओं की धज्जियां उड़ाई है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा के पृष्ठभूमि पर भारत एवं पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की भेंट हो, ऐसी पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री ने किए मांग को भारत ने मंजूरी दिखाई थी। पर उसे कुछ ही घंटे हो रहे थे कि पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकवादियों ने भारत के दिन पुलिस का अपहरण करके उनकी हत्या की थी। इसकी वजह से भारत में यह भेंट रद्द की थी, ऐसे शब्दों में विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तान का पर्दाफाश किया है। तथा आज तक पाकिस्तान के आतंकवादी कार्रवाइयों के बारे में भारत ने शिकायतें करने पर भी प्रमुख देशों ने उस पर स्वस्थ बैठने की भूमिका का स्वीकार किया था।

आगे पढ़े :http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/foreign-minister-swaraj-blasted-pakistan/

पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक होने के गृहमंत्री के संकेत

भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढायामुजफ्फरनगर: पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में घुसकर भारतीय लष्कर ने किए सर्जिकल स्ट्राइक को २ वर्ष पूर्ण होते समय कुछ दिनों पहले भारत ने पाकिस्तान पर ऐसा ही हमला करने के संकेत मिल रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में सूचक विधान किए हैं और कुछ बड़ा हुआ है, ऐसा दावा किया है। पर इसकी जानकारी उजागर नहीं हुई है, ऐसा कहकर केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बारे में अधिक बोलने की बात टाली है। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने सीमा पर पाकिस्तान के विरोध में कड़ी कार्रवाई आगे चलकर शुरू रहेगी ऐसा घोषित किया है।

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से जुड़े हुए सीमा भाग में बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह इनकी पाकिस्तान के ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ ने निर्दयी हत्या की थी। इस हमले पर भारत से कड़ा प्रत्युत्तर दिया जाए ऐसी मांग देशभर से हो रही थी। इस पृष्ठभूमि पर उत्तर प्रदेश में एक सभा में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दो-तीन दिनों पहले पाकिस्तान के इस हमले को उत्तर दिया गया है, ऐसे संकेत दिए हैं। पाकिस्तान को जबरदस्त उत्तर दिया गया है। इसके लिए जो कुछ करना है, वह किया गया है और उसकी तीव्रता भी बहुत बड़ी है, ऐसा राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है। पर उसकी जानकारी हम नहीं देंगे, ऐसा कहकर राजनाथ सिंह ने भारतीय लष्कर कि पाकिस्तान के विरोध में हुई कार्रवाई बड़ी थी, ऐसा दावा किया है। उनके इस बयान के बाद माध्यमों ने दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है, ऐसी चर्चा शुरू की है।

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/home-minister-signs-surgical-strike-again-pakistan/

पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में किए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का वीडियो प्रसिद्ध

भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढायानई दिल्ली: भारतीय लष्कर ने पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में घुसकर किये सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो प्रसिद्ध किया है। जिसकी वजह से सर्जिकल स्ट्राइक मतलब भारतीय लष्कर का बनाव होने का दावा करने वाले पाकिस्तान का असली मुखौटा उजागर हो रहा है। भारत के लष्कर ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई करने का प्रयत्न किया तो उसकी भयंकर कीमत चुकानी होगी ऐसी धमकियां पाकिस्तानी लष्कर से लगातार दी जा रही है। यह धमकियां बेबुनियाद होने की बात भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो प्रसिद्ध करके दिखाई है। इस दौरान भारतीय लष्कर के अधिकारियों ने पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में आतंकवादियों के १२ लॉन्च पैड होने की बात कहकर उन पर हमला हो सकता है, ऐसे संकेत दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों से भारत के लष्कर प्रमुख से पाकिस्तान को कडे इशारे दिए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने आतंकवादी कार्रवाई रोकने के सिवाय इस देश से चर्चा करना संभव नहीं है, ऐसा लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है। इतना ही नहीं तो भारत के लष्कर फिर एक बार सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है, ऐसा भी जनरल रावत ने सूचित किया था। उनके इस विधान पर पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रिया उमड़ रही है। पाकिस्तान यह परमाणु शस्त्र धारी देश है।

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/pok-surgical-strike-video-famous/

आतंकवाद के विरोध में निर्णायक कार्यवाई होगी – लष्कर प्रमुख की गवाही

भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढायानई दिल्ली – पाकिस्तान के आतंकवाद को केवल सर्जिकल स्ट्राइक यह एकमेव उत्तर नहीं है। अन्य मार्ग से भी आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई की जा सकती है। यह अन्य मार्ग कौन से हैं, यह उजागर नहीं किए जा सकते पर लष्कर द्वारा आतंकवाद के विरोध में निर्णाक कार्रवाई होगी, इसका यकीन किया जा सकता है, ऐसा भारत के लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है। पिछले कई दिनों से भारतीय लष्कर प्रमुख ने आतंकवाद का पुरस्कार करने वाले पाकिस्तान के बारे में किए विधान इस देश को अच्छी तरह चुभते दिखाई दे रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान के भूतपूर्व हुकुमशाह परवेज मुशर्रफ, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी एवं पाकिस्तानी अधिकारी भारत को नई धमकी देने लगे हैं।

वृत्त माध्यम पर बोलते हुए जनरल रावत ने पाकिस्तान में घुसकर दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक्स की आशंका से इनकार नहीं किया था। उनके इस विधान के बाद पाकिस्तान में खलबली फैली है। पाकिस्तान के भूतपूर्व हुकुमशहा परवेज मुशर्रफ ने अपने देश की सेना अत्यंत पराक्रमी एवं कर्तव्य निष्ठ होने की बात भारत को सूचित की है। इसलिए भारत ने पाकिस्तान के बारे में कोई भी साहस करने से पहले अनेक बार सोचना चाहिए, ऐसी चेतावनी मुशर्रफ ने दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय लष्कर प्रमुख ने किए विधान पर हम भी बहुत कुछ बोल सकते हैं, ऐसा दावा किया है और पाकिस्तान को शांति अपेक्षित है इसीलिए हम इस पर अधिक नहीं बोल रहे ऐसा कुरैशी ने कहा है।

आगे पढ़े : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/decisive-action-against-terrorism/