आतंकवाद से जुडी महत्वपूर्ण खबरें

ओसामा बिन लादेन का लडका ‘हमजा’ पर अमरिका ने रखा १० लाख डॉलर्स का इनाम

वॉशिंगटन – ‘अल कायदा का मृत प्रमुख ओसामा बिन लादेन का लडका हमजा बिन लादेन यह आतंकी अल कायदा संगठन का नया नेता बनकर सामने आ रहा है| उसने इंटरनेट पर व्हिडिओ और ऑडिओ संदेशा प्रसारित किये है और इसमें उसके अनुयायी लोगों को अमरिका और अमरिका के मित्रदेशों पर हमले करने का निवेदन किया है| अमरिकी लष्कर ने वर्ष २०११ में ओसामा बिन लादेन की हत्या की है और उसका बदला लेने के लिए अमरिका पर हमले करने की धमकी भी हमजा ने दी है’, ऐसा कहकर अमरिका ने ‘हमजा बिन लादेन’ पर करीबन १० लाख डॉलर्स का इनाम घोषित किया है|

कुछ दिनों पहले सौदी अरब के विदेश मंत्री ‘अदेल अल जुबैर’ इन्होंने ईरान अल कायदा के आतंकियों का पनाह लेने का नया ठिकाना बना होने का आरोप किया था| ‘अमरिका पर हुए ९/११ के आतंकी हमले से अल कायदा के नेता ईरान में डेरा जमाकर है|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/osama-bin-ladens-hamza/ 

अमरिका के सोमालिया में हवाई हमलें – ३५ आतंकी ढेर

मोगादिशु/वॉशिंगटन – अमरिका ने सोमालिया में किए हवाई हमलों में अल शबाब के ३५ आतंकी मारे गए है| सेंट्रल सोमालिया के हिरान में ‘अल शबाब’ ने नए आतंकी हमले की तैयारी शुरू की थी| इसी दौरान यह हमलें किए गए, ऐसी जानकारी अमरिका की ‘अफ्रीका कमांड’ ने दी है| सोमालिया में आतंकविरोधी मुहिम के तहत अमरिका ने वर्तमान वर्ष में किया यह १३ वा हमला था, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है|

अमरिका ने वर्ष २०१७ से सोमालिया में आतंकविरोधी मुहिम की आक्रामकता बढाई है और इस मुहिम का दायरा भी बढाने का निर्णय किया था| इसके नुसार ‘अल शबाब’ इस आतंकी संगठन के विरोध में किए जा रहे हवाई हमलों की संख्या बढाई गई है| वर्ष २०१७ में अमरिका की ‘अफ्रीका कमांड’ ने सोमालिया में ३५ हवाई हमले किए थे| उसके बाद वर्ष २०१८ में इन हमलों की संख्या बढकर ४७ हुई है|

आगे पढे :  http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/air-strikes-in-somalia-by-america/

यूरोप में लौटनेवाले ‘आईएस’ के आतंकियों को रोकना ही होगा – हंगेरी के विदेश मंत्री की चेतावनी

बुडापेस्ट: ‘आईएस’ के आतंकी यूरोपीय देशों में वापस लौटने की कोशिश कर रहे है| साथ ही यूरोपीय महासंघ ने शरणार्थियों को दुबारा स्वीकारने के लिए उत्तेजना देने के प्रकार शुरू किए है| यह प्रकार रोकने होंगे’, ऐसी चेतावनी हंगेरी के विदेश मंत्री पीटर सिझार्तो इन्होंने दी है|

सीरिया एवं इराक में ‘आईएस’ पीछे हटने पर विवश हो रही है| यह स्पष्ट होने के साथ ही इन देशों में मौजूद आतंकी अब अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे है| इसमें यूरोपीय देशों के हजारों आतंकियों का समावेश है| यह आतंकी शरणार्थियों के झुंड का इस्तेमाल करके यूरोप में घुसपैठ करेंगे, यह दावा अलग अलग यंत्रणा कर रही है|

‘यूरोपीय देशों में ‘आईएस’ से जुडी या उनके समर्थक चरमपंथियों की दुसरी लाट टकराने का डर है| इस लाट को ‘आईएस २.०’ कहा जा सकता है| इराक और सीरिया में आईएस की शिकस्त होने के बाद उस हिस्से के आतंकवादी यूरोप में वापस लौट रहे है| यह हताश और खोने के लायक कुछ भी बचा नही है, ऐसी स्थिति में पहुंचे आतंकी यूरोपीय यंत्रणा के लिए चिंता का विषय बन रहे है’, इन शब्दों में इंटरपोल के महासंचालक जुर्गन स्कॉक इन्होंने नए आतंकी हमलों के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया था|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/is-terrorists-europe-hungarian-foreign-minister/

आतंकवाद ‘प्लेग’ की तरह फैल रहा है – इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने किया अरब लीग और यूरोपीय महासंघ को निवेदन

कैरो: आतंकवाद प्लेग की तरह दुनिया भर में फैल रहा है और अरब लीग और यूरोपीय महासंघ के नेताओं ने इस आतंकवाद के विरोध में एकजुट होने की आवश्यकता है, ऐसा आवाहन इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फतेह अल सीसी ने किया है| साथ ही कई देश इस आतंकवाद का उपयोग अपने पड़ोसी देशों के विरोध में करने का आरोप करके इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान पर निशाना साधा है| इजिप्ट में शुरू अरब लीग यूरोपीय महासंघ की बैठक के निमित्त से राष्ट्राध्यक्ष सीसी ने आतंकवाद और ईरान के बारे में अपनी भूमिका प्रस्तुत की है|

इजिप्ट के ‘शर्म अल शेख’ में रविवार से अरब लीग, यूरोपीय महासंघ में २ दिनों की बैठक शुरू हुई है| अरब लीग ने आयोजित किए इस बैठक के पहले दिन इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष एवं इस बैठक के अध्यक्ष सीसी तथा सऊदी अरेबिया के राजा सलमान ने ईरान यह खाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद का प्रमुख कारण ईरान होने का आरोप किया है| आतंकवाद का किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं किया जा सकता| सुरक्षित समाज के लिए प्रत्येक स्तर से आतंकवाद का विरोध होना ही चाहिए ऐसा इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने सूचित किया|

आगे पढे : http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/terrorism-plague-egyptian-president/