ब्लॉग पोस्ट कैसे पब्लिश करते हैं! - भाग २

भाग -१     भाग -३    

ब्लॉग पोस्ट

ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करना यह एक महत्त्वपूर्ण भाग है | उसे लिखने वक्त निचे दी गयी चिजों का ध्यान रखना जरूरी है|

अ) पोस्ट किया हुआ (लेख) मसला विषय से जुडा हुआ हो, अन्यथा लेख टाल दिजिए | ब) लेख की भाषा बहोत ही आसान और समझनेवाली है| क) पोस्ट मे मुमकीन हो तो फोटो, व्हिडिओ का इस्तमाल किजिए जिससे की पोस्ट प्रभावी लगे |

१) पोस्ट टाईल : पोस्ट टाईल को कम शब्दो में लेकिन बिना गलती किए हुए लिखे | उदाहरणस्वरूप : अगर मुझे पायनॅपल के हलवे की रेसिपी देनी होतो पोस्ट का टायटल देते समय, ‘पायनॅपल का हलवा’ या ‘पायनॅपल हलवे की रेसिपी’ ऐसे शब्दों में दे सकते है | इस टायटलसे ही पोस्ट किए गए लेख का अंदाजा आता है |

२) कम्पोज बॉक्स : ऊपर की इमेज में जो सफेद का रंग का बॉक्स है, वहॉं पर हमें अपना लेख टाईप करना है | यह लेख हम अंग्रेजी या हिंदी, या किसी अन्य भाषा में भी टाईप कर सकते है | लेकिन अंग्रेजी के अलावा दुसरी भाषाओं में टाईप करने के लिए ‘बराह’ इस सॉफ्टवेअर का इस्तमाल कर सकते हैं | (टीप : जी-मेल के कम्पोज बॉक्स में भी युनिकोड फॉन्ट का इस्तमाल करके इसे टाईप कर सकते हैं| कम्पोज बॉक्स के ऊपर फॉन्ट सेटिंग के बटन होते है | जिनके इस्तेमाल से हम फोटो, व्हिडिओ या किसी भी विषय से संबंधित दुसरे किसी वेब पेज की लिंक भी ऍड कर सकते है |

फोटो कैसे ऍड करना है? यह बॉक्स में एक इन्सर्ट इमेज बटन होता है, उस पर क्लिक करके हम चाहिए उतने फोटोज् ऍड कर सकते है|

व्हिडिओ कैसे ऍड करना है? व्हिडिओ का एम्बेड कोड होता है | यु-ट्युब से या दुसरे किसी भी वेबसाईट से व्हिडिओ शेअर करना हो तो एम्बेड कोड एच.टी.एम.एल. बॉक्स में कॉपी किजिए | एम्बेड कोड देखने के लिए पूरी जानकारी हमें ‘यु-ट्युब’ के लेखों में प्राप्त होगी |

लिंक कैसे शेअर करनी है? ऊपर के बॉक्स में लिंक ऐसा बटन है, उस पर क्लिक करके हम इस लिंक को ऍड कर सकते है |

३) एच.टी.एम.एल. : हम जो कम्पोज बॉक्स में टाईप करते हैं | उसका अपने आप एच.टी.एम.एल कोड इस जगह पर जनरेट होता रहता है | मतलब अपनेआप तयार होता है|

४) पब्लिश : पोस्ट पुरी तरह से तैयार हुई की, अपने ब्लॉग पर दिखने के लिए ‘पब्लिश’ बटनपर क्लिक करे |

५) सेव्ह : पोस्ट पब्लिश न करके सिर्फ ड्राफ्ट हम सेव्ह कर सकते है |

६) प्रिव्ह्यू : पोस्ट पल्बिश करने के पहले वो कैसे बन गई है, उसका हम प्रिव्ह्यू देख सकते है |

७) क्लोज : पोस्ट बनाने के बाद, पूर्ण होने के बाद, क्लोज पर जाकर क्लिक करके हम विन्डो से बाहर निकले |

पोस्ट पब्लिश होने के बाद या पोस्ट क्लोज करने के बाद हमें ऐसी इमेज दिखेगी | इसे पोस्ट इंडेक्स कहा जा सकता है | हम जो कुछ पोस्ट बनाते है उसकी विस्तार के साथ लिस्ट हमें यहॉं पर दिखाई पडती है | इस पेज पर हमें पोस्ट के नीचे एडिट, शेअर, डिलिट ऐसे पर्याय दिखते हैं | इनके द्वारा हम पोस्ट एडिट सकते है | जिसे हम सीधे गुगल+ पर शेअर कर सकते है, डिलिट भी कर सकते है | इसी पेज पर बॉंये बाजू के ब्लॉगसे संबंधित कुछ और महत्त्वपूर्ण पर्याय हमें दिखाई पडते है | यही पर्याय बॉंये बाजू के ब्लॉग से संबंधित कुछ और महत्त्वपूर्ण पर्याय हमें दिखाई पडते है |

ब्लॉग पोस्ट - 2

(क्रमश:)

भाग -१     भाग -३